खड़िया समुदाय ने पारंपरिक बंदोई पर्व मनाया, पूर्वजों और पशुधन के योगदान को किया याद

Advertisements

रांची : खड़िया समुदाय ने मंगलवार को अपना पारंपरिक बंदोई (सोहराई) पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। करमटोली चौक स्थित धुमकुड़िया भवन में खड़िया सरना विकास समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की गई। पाहन सोमरा खड़िया ने खड़िया परंपरा के अनुसार पूजा कराई। समिति के अध्यक्ष बासुदेव भगत खड़िया ने पर्व की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि बताते हुए कहा कि जंगलों में बसने के दौरान खड़िया समुदाय के साथ बसाली नामक गाय भी आई थी। समुदाय ने गाय को अपने साथ रखा और उसकी संतानों की मदद से खेतीबारी शुरू की। इसी स्मृति में बंदोई पर्व मनाया जाता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

रांची वीमेंस कॉलेज की शिक्षिका प्रोफेसर मिराकल टेटे ने कहा कि समय के साथ परंपराएं पुरानी हो सकती हैं, लेकिन उनका ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व बना रहता है। उन्होंने बताया कि यह पर्व पशुधन के प्रति सम्मान जताने के साथ पूर्वजों और बुजुर्गों के योगदान को याद करने का अवसर भी है। मेरी क्लाउडिया सोरेंग ने खड़िया समुदाय की सामाजिक, भाषाई और सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अपनी परंपराओं और विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समाज को जागरूक और एकजुट रहना होगा। कार्यक्रम में समिति की सचिव मंगला कुल्लू, संस्थापक वंदना कुल्लू, उपाध्यक्ष सावना खड़िया, कोषाध्यक्ष बुधराम भगत खड़िया, बासिल किड़ो और भादो खड़िया समेत कई लोग उपस्थित थे।

About The Author

You may have missed