शौर्य दिवस के रूप में करणी सेना ने मनायी महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):-भारत के वीर शिरोमणि महान योद्धा महाराणा प्रताप जी की पुण्यतिथि को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया ।करणी सेना के पदाधिकारियों ने गुरुवार की सुबह मेरिन ड्राइव चौक स्थित महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप की मूर्ती पर माल्यार्पण कर नमन किया और महाराणा प्रताप के संघर्ष व बलिदान से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने को लेकर युवाओ ने संकल्प लिया । महाराणा प्रताप राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक हैं। सर्व समाज उनके प्रति आस्थावान है। देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए उन्होंने अंतिम क्षण तक लड़ाई लड़ी थी जो समस्त भारतवासियों के लिए एक प्रेरणा है ।मौके पर मौजूद प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बिनय सिंह,युवा जिलाध्यक्ष राजीव चौहान,युवा जिला उपाध्यक्ष मोहित सिंह,युवा जिला महासचिव सन्दीप सिंह राजपूत,पंकज सिंह,संजय कुमार,विकास सिंह,बलवंत सिंह व अन्य लोग शामिल थे ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  खून के नाम पर वसूली पर सख्त कार्रवाई, निजी ब्लड बैंकों पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा

Thanks for your Feedback!

You may have missed