एसबीयू में हर्षोल्लास से मनाया गया करमा पर्व

Advertisements

JHARKHAND: सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची के महादेवी बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड क्लीनिकल टेक्नोलॉजी में करमा पर्व के अवसर पर हर्षोल्लास, सांस्कृतिक उत्साह एवं पारंपरिक उल्लास के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से करमा पर्व की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने करमा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। पारंपरिक वेशभूषा, लयबद्ध संगीत और मनमोहक नृत्य के माध्यम से विद्यार्थियों ने करमा पर्व की भावना एवं प्रकृति के प्रति आस्था को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं, विद्यार्थियों की फूल खोस की प्रस्तुति ने समारोह में उल्लास और जीवंतता का रंग भर दिया।

इस अवसर पर एमबीआईएनसीटी की प्राचार्या एवं डीन डॉ. सुबानी बाड़ा ने करमा पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं एवं सामाजिक मूल्यों को संजोने और आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के साथ आगे बढ़ते हुए अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहना आवश्यक है।
एसबीयू के एडमिनिस्ट्रेटर, नर्सिंग एवं योग श्री आशुतोष द्विवेदी ने सभी को करमा पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता एवं शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की।

इस अवसर पर सरला बिरला विश्वविद्यालय के माननीय महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, माननीय कुलपति प्रो. सी. जगनाथन एवं कुलसचिव प्रो. एस. बी. दंडीन ने भी करमा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और उसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम के अंत में एमबीआईएनसीटी की उप-प्राचार्य डॉ. मीनल श्वेता ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

See also  ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, 52.49 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

सरला बिरला विश्वविद्यालय के माननीय प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान एवं माननीय राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने करमा पर्व के अवसर पर शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।

About The Author

You may have missed