करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन: दिल का दौरा पड़ने से इंग्लैंड में हुआ निधन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का गुरुवार रात इंग्लैंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 53 वर्षीय संजय कपूर की अचानक मौत की खबर ने कपूर परिवार और उनके करीबियों को सदमे में डाल दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जैसे ही यह दुखद सूचना आई, करिश्मा की बहन करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के साथ मुंबई में करिश्मा के घर पहुंचीं। करीना और सैफ दोनों बेहद गमगीन नजर आए। करीना गाड़ी में सिर झुकाए बैठी दिखीं, जिससे उनके चेहरे का दुख साफ झलक रहा था।

करीना के साथ उनकी करीबी दोस्त मलाइका अरोड़ा भी देर रात करिश्मा से मिलने पहुंचीं। करिश्मा कपूर ने अभी तक इस दुखद घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी 2003 में हुई थी और 2016 में दोनों का तलाक हो गया था। इस खबर ने इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके प्रशंसकों को भी झकझोर दिया है।

About The Author

See also  देशभक्ति के रंग में रंगा स्कूल परिसर, नारी सशक्तिकरण पर लघु नाटिका ने मोहा मन

Thanks for your Feedback!

You may have missed