कांदरबेड़ा हादसा: सरयू राय ने जताया दुख

0
Advertisements

 

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को कांदरबेड़ा में छठ महापर्व पर हुए हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्हें जैसे ही सूचना मिली, वह घटनास्थल पर पहुंचे। यहां पानी में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। तीनों लोग एक ही परिवार के थे। तीनों शव बरामद हो गए। गौरतलब है कि प्रतीक यादव और आर्यन यादव के साथ ही प्रतीक के पिता संजय सिंह भी उन्हें बचाने की कोशिश में डूब गए थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इसके पूर्व श्री राय ने खटीक समाज द्वारा आयोजित छठ पूजा के प्रसाद वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

आज सुबह सरयू राय अपने भतीजे आशुतोष राय के निवास स्थान पर आयोजित छठ महापर्व में शामिल हुए। यहां उन्होंने भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर सभी के लिए मंगल कामना की।

उधर, गोलमुरी केबल टाउन स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर) परिसर में छठ व्रतधारियों ने विधि विधान से पूजा अर्चना की।

About The Author

See also  रेलवे दक्षिण भारत के लिए चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जानें तारीखें

Thanks for your Feedback!

You may have missed