जुगसलाई चोरी कांड का खुलासा: सेवा सदन रोड से आरोपी गिरफ्तार, एक करोड़ से ज्यादा के गहने बरामद

0
Advertisements

जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र के एमई स्कूल रोड स्थित सेवा सदन के पास हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने पास के ही इलाके में रहने वाले रितिक कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। बुधवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस वार्ता में पूरी घटना की जानकारी दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सिटी एसपी ने बताया कि 1 फरवरी को सेवा सदन के पास एक घर में चोरी हुई थी। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने मंगलवार को जुगसलाई थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और डॉग स्क्वाड की मदद ली। घटनास्थल से पुलिस को एक जूता भी मिला, जिसे अहम सुराग मानते हुए डॉग स्क्वाड को लगाया गया। उसी जूते के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही।

इसके बाद पुलिस ने रितिक कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए सभी गहने बरामद कर लिए गए हैं, जिनकी कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी सेवा सदन के पास का ही रहने वाला है और उसने मौके का फायदा उठाया। 1 फरवरी की सुबह पीड़ित परिवार टहलने के लिए घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान आरोपी घर में घुसा और कीमती गहनों की चोरी कर ली। जल्दबाजी में वह अपना एक जूता घटनास्थल पर ही छोड़ गया।

See also  बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर व्यापारियों ने जताई चिंता, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed