जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: एनडीए प्रत्याशी रिंकू सिंह से जदयू नेताओं की शिष्टाचार मुलाकात

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए एनडीए की उम्मीदवार रिंकू सिंह से जनता दल यूनाइटेड जमशेदपुर महानगर के कार्यकारी अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह एवं जिला महासचिव हरे राम सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इस दौरान जदयू नेताओं ने रिंकू सिंह को चुनाव चिन्ह ‘ईंट’ मिलने पर बधाई दी। मुलाकात के क्रम में आगामी नगर परिषद चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और पार्टी की ओर से हर संभव सहयोग व समर्थन का भरोसा दिया गया।

जदयू नेताओं ने कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरी है और विकास, पारदर्शिता तथा जनकल्याण के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि गठबंधन की एकजुटता से चुनाव में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

वहीं, रिंकू सिंह ने जनता दल यूनाइटेड के नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे सभी सहयोगी दलों को साथ लेकर चुनाव लड़ेंगी और जुगसलाई क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मिलकर काम करेंगी।

मुलाकात के बाद एनडीए समर्थकों में उत्साह देखा गया और चुनावी गतिविधियां और तेज हो गई हैं।

About The Author

See also  औद्योगिक निवेश को मिली बड़ी मंजूरी, हजारों रोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीद

Thanks for your Feedback!

You may have missed