जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की दावेदार नीलूफर हुसैन ने समस्याओं को लेकर ईओ से की मुलाकात

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद की दावेदार नीलूफर हुसैन ने अपने समर्थकों के साथ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान से उनके कार्यालय में मुलाकात की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस दौरान नीलूफर हुसैन ने जुगसलाई क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में स्ट्रीट लाइट की खराब स्थिति, नालियों की समुचित सफाई, कचरा प्रबंधन और सड़कों की मरम्मत से जुड़ी समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने इन बुनियादी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

नीलूफर हुसैन ने कहा कि जनसंपर्क के दौरान जनता द्वारा बताई जा रही समस्याओं की एक विस्तृत सूची तैयार कर नगर परिषद प्रशासन को सौंपी गई है, ताकि उन पर त्वरित कार्रवाई हो सके।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया गया, तो जुगसलाई की जनता के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।

मुलाकात के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे, जिन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई।

About The Author

See also  स्कूलों में बढ़ी रैगिंग और मारपीट, अब बनेगा एंटी-रैगिंग सेल

Thanks for your Feedback!

You may have missed