JPSC-JSSC छात्रों का हंगामा, बैरिकेड तोड़कर विधानसभा की ओर बढ़े; पुलिस ने छोड़ी पानी की बौछार

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन सोमवार को और तेज हो गया। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़े और पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। छात्र भर्ती परीक्षाओं की जांच CBI से कराने सहित अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रदर्शनकारी लंबे समय से JPSC और JSSC की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। सरकार और छात्रों के बीच बातचीत से गतिरोध दूर नहीं हो सका है। प्रशासन ने विधानसभा के आसपास सुरक्षा बढ़ाने के साथ निषेधाज्ञा लागू की है। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा.

About The Author

See also  करोड़ों के सफाई उपकरण खुले में जंग खा रहे, दुर्गापूजा से पहले सफाई की चुनौती

You may have missed