नशे में CISF जवान बताकर युवक का हंगामा, पुलिस ने टांगकर पहुंचाया थाने
Advertisements

धनबाद : भूली के ए ब्लॉक में रविवार रात करीब 10 बजे एक नशे में धुत व्यक्ति ने जमकर हंगामा किया। वह खुद को CISF जवान बता रहा था। उसके व्यवहार से आसपास के लोगों के बीच अफरातफरी की स्थिति बन गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।पुलिस ने नशे में धुत व्यक्ति को अपने कब्जे में लिया और उसे टांगकर थाने ले गई। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Advertisements

Advertisements



