पत्रकार को पत्नी शोक, नहीं रही लेखिका कुमारी छाया

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर के  वरिष्ठ पत्रकार राकेश रंजन की पत्नी व लेखिका कुमारी छाया (45) की लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार तड़के एमटीएमएच में इलाज के दौरान निधन हो गया. उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार भुइयाडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निग घाट पर किया गया. पुत्र ऋतुराज ने मुखाग्नि दी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

स्वर्गीय कुमारी छाया वर्ष 2020 से कैंसर से पीड़ित थी. बीमारी से लड़ते हुए अपने इस संघर्ष काल के दौरान कुमारी छाया ने चार-चार पुस्तकें भी लिखी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया. उनकी पुस्तकों में एक प्याली चाय, जिंदगी अभी बाकी है, उम्मीद की ओर और चाय सा हमसफर शामिल है.

अंतिम संस्कार के दौरान वरिष्ठ पत्रकार प्रियेश सिन्हा, आनंद कुमार, गुलाब सिंह, प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज, सह सचिव अमित तिवारी, अभिषेक पांडेय, मनोज सिंह व महासचिव विकास श्रीवास्तव मौजूद थे.

See also  नगर निगम का बड़ा फैसला, शिकायत के लिए जारी होगा टोल-फ्री नंबर, लोगों को मिलेगी तुरंत सुविधा

Thanks for your Feedback!

You may have missed