आवास बोर्ड को झामुमो नगर कमेटी की खुली चुनौती, हाइकोर्ट में लंबित मामलों वाली जमीन से अतिक्रमण हटाने की नोटिस पर दी  चुनौती

0
Advertisements

Saraikela (संजीव मेहता) : आवास बोर्ड जमशेदपुर के कार्यपालक अभियंता के नाम ज्ञापन सौंप कर को झामुमो आदित्यपुर नगर कमेटी ने खुली चुनौती दी है. ज्ञापन में साफतौर पर कहा गया है कि आपके द्वारा आशियाना मोड़ के जिस भूखंड के लिए नोटिस जारी की गई है उससर हाइकोर्ट में मामले लंबित हैं और उसके फैसले विचाराधीन हैं. ऐसे में यदि वहां किसी तरह की कार्रवाई की जाती है और बाद में फैसले कब्जाधारी के हक में आता है तो इस कार्रवाई की सारी हर्जाना आवास बोर्ड से कानूनी तौर पर वसूल की जाएगी. बता दें कि इन दिनों नगर निगम के साथ आवास बोर्ड भी सुरखुरु होकर अपनी जमीन से अतिक्रमण हटाने में सक्रियता दिखा रही है. जिसके तहत धड़ाधड़ नोटिस जारी कर रही है. इसी बात को लेकर सोमवार को झामुमो नगर कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान के नेतृत्व में आवास बोर्ड के कार्यपालक अभियंता के नाम एक ज्ञापन सौंपी गई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  दुर्गा पूजा और दीपावली से पहले बिजली विभाग की 10 दिवसीय स्पेशल ड्राइव शुरू

Thanks for your Feedback!

You may have missed