जागृति क्लब के संस्थापक योगेंद्र प्रसाद गुप्ता को आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति ने किया सम्मानित


Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति के तत्वावधान में आनंद विहार सभागार में आयोजित एक समारोह में जागृति क्लब के संस्थापक, टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व सदस्य और 44 वर्ष की सेवा टाटा स्टील में देने के उपरांत सेवानिवृत हुए समाजसेवी योगेंद्र प्रसाद गुप्ता को बुके, शाल एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया. मौके पर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, समाजसेवी अरविंद कुमार पप्पू ,अधिवक्ता नीरज कुमार एवं एसएन यादव आदि मौजूद रहे. पुरेंद्र नारायण सिंह ने योगेंद्र गुप्ता को संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर आधारित पुस्तक भेंट की. आज के कार्यक्रम में सामाजिक राजनीतिक विषयों पर चर्चा की गई एवं आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की जन समस्याओं के निदान पर विचार- विमर्श किया गया.
उन्होंने कहा कि शीघ्र ही आदित्यपुर बृहद जलापूर्ति योजना के अंतर्गत आदित्यपुर- 2 को पाइपलाइन द्वारा पानी उपलब्ध कराने को लेकर संबंधित अधिकारियों से मिलकर योजना के क्रियान्वयन को लेकर बातचीत किया जाएगा, एवं आवश्यकता पड़ने पर जनहित में जन आंदोलन करने पर भी गंभीरता से विचार करने हेतु एक बैठक आयोजित की जाएगी. कार्यक्रम में अरविंद कुमार पप्पू, अधिवक्ता नीरज कुमार, विनोद कुमार सिंह, संजय कुमार, अश्वनी कुमार सिंह, योगेंद्र प्रसाद, श्रीभगवान सिंह, जनार्दन सिंह, राजकुमार शर्मा, के एल यादव, नगीना यादव, शिक्षाविद बीएन प्रसाद, संतोष कुमार सिंह, गोपाल यादव, मलिक महतो, संजय कुमार यादव, अंजनी कुमार, अधिवक्ता संजय कुमार, देव प्रकाश, विनोद कुमार शर्मा, बलराम सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.



