झारखंड: ट्रेलर की टक्कर से तीन बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

0
Advertisements

झारखंड के सिमडेगा जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। यह घटना कोलेबिरा-पालकोट मार्ग के जामटोली गांव के पास हुई, जब एक तेज़ रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अमित बधवार (20), निवासी – लचरागढ़ कोंबाकेरा, कोलेबिरा ,सोनू बधवार, निवासी – लचरागढ़ कोंबाकेरा, कोलेबिरा, मनु, निवासी – पहाड़ टोली, कोलेबिरा

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल:
घायल युवक मनु को स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल कोलेबिरा अस्पताल पहुंचाया, लेकिन सीमित चिकित्सा सुविधाओं के कारण उसे रेफर कर दिया गया। रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में ही मनु ने दम तोड़ दिया।

पुलिस कार्रवाई:
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। यह हादसा एक बार फिर क्षेत्र की सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

About The Author

See also  तेज गड़गड़ाहट के साथ महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Thanks for your Feedback!

You may have missed