जमशेदपुर: पवन यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी निशार हसन दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार

0
Advertisements

जमशेदपुर पुलिस को पवन यादव हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस बहुचर्चित मामले के मुख्य आरोपी निशार हसन को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

क्या है मामला:
27 अगस्त 2023 को स्वर्णरेखा नदी किनारे खटाल के पास पवन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शामिल 9 अपराधियों को पहले ही हथियारों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

मुख्य आरोपी था फरार:
मुख्य आरोपी निशार हसन घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह गिरफ्तारी के डर से देश छोड़कर भाग गया है। इसके बाद जमशेदपुर पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के माध्यम से उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करवाया था।

विदेश से लौटते समय हुआ गिरफ्तार:
लुक आउट नोटिस की वजह से जैसे ही निशार हसन भारत लौटा, उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस गिरफ्तारी से पुलिस को उम्मीद है कि हत्याकांड की गहराई से जांच में और अहम सुराग सामने आएंगे।

About The Author

See also  आदित्यपुर नगर निगम के तुगलकी फरमान पर भड़का जनाक्रोश: दुर्गा पूजा सफाई पर 'वसूली' का अंबुज कुमार ने किया कड़ा विरोध, बोले— 'हेमंत सरकार को बदनाम करने की गहरी साजिश'

Thanks for your Feedback!

You may have missed