झारखंड सरकार का बड़ा कदम: अब आदित्यपुर में स्मार्ट सिटी, रांची-धनबाद में नए आवासीय प्रोजेक्ट…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक डेस्क/ झारखंड: झारखंड सरकार ने शहरी विकास को गति देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। जमशेदपुर प्रमंडल के आदित्यपुर-2 में स्मार्ट सिटी बसाने की योजना बनाई गई है। नगर विकास विभाग इस प्रोजेक्ट को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की तैयारी में है। इस स्मार्ट सिटी का निर्माण आवास बोर्ड के खाली भूखंड पर किया जाएगा, और वित्तीय वर्ष 2025-26 से इस दिशा में काम शुरू होगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इसके अलावा, राज्य आवास बोर्ड ने रांची, धनबाद और अन्य जिलों में भी आवासीय विकास परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया है। रांची के हरमू, अरगोड़ा और बरियातू में जर्जर फ्लैटों का पुनर्विकास किया जाएगा। साथ ही, हरमू में व्यावसायिक और आवासीय कॉम्प्लेक्स के निर्माण की योजना है, जबकि बरियातू में व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा।

झारखंड के अन्य जिलों में भी आवासीय विकास को बढ़ावा देने के लिए बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। हजारीबाग, जमशेदपुर और धनबाद में शेष बचे 181 अनावंटित आवासीय इकाइयों का आवंटन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। इसके अलावा, आदित्यपुर के वीकर सेक्शन के जर्जर फ्लैटों, धनबाद के हीरापुर स्थित जनता मार्केट और जमशेदपुर प्रमंडल के सरकारी कार्यालय का पुनर्विकास किया जाएगा।

353 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण–

राज्य में आवासीय परियोजनाओं के विस्तार के लिए सरकार 353.13 एकड़ भूमि अधिग्रहण करने जा रही है। देवघर में 57 एकड़ भूमि पर आवासीय प्रोजेक्ट विकसित किया जाएगा, वहीं जमशेदपुर के हुरलुंग में भी आवासीय योजना प्रस्तावित है। धनबाद के हीरापुर में सामुदायिक भवन और आवासीय कॉम्प्लेक्स, जबकि बोकारो जिले के मौजा कान्ड्रा में आवासीय परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

See also  44 लाख की हाईटेक चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के 4 बदमाश गिरफ्तार

राज्य सरकार के इन प्रयासों से झारखंड में शहरी और आवासीय ढांचे को मजबूती मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed