44 लाख की हाईटेक चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के 4 बदमाश गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements
Advertisements

चक्रधरपुर : मेन रोड स्थित रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में हुई 44.64 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, चोरी के सामान की सूची और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि गिरोह के बाकी सदस्यों और शेष चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।दुकान संचालक आशीष पाड़िया की शिकायत पर दर्ज मामले की जांच के दौरान पता चला कि 23-24 जुलाई की रात चोर दुकान के पीछे बने वेंटिलेटर को तोड़कर पेड़ के सहारे अंदर घुसे थे। उन्होंने पहले सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त किए और डीवीआर निकाल लिया, फिर लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर फरार हो गए। विशेष जांच टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर साहेबगंज निवासी अलाउद्दीन शेख, उमर रजा उर्फ सबिर, महबूब आलम और असराउल अली को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और पूरे गिरोह तक पहुंचने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  ब्रेन मलेरिया का कहर, CRPF जवान की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में बढ़ी चिंता

You may have missed