एसबीयू में झारखंड स्थापना दिवस पर मना उत्सव

0
Advertisements
Advertisements

रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय रांची के फाइन आर्ट्स विभाग एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के संयुक्त तत्वावधान में 25वां झारखंड स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार, छात्र, संकाय सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी और आमंत्रित अतिथि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय परिसर में शोभायात्रा से हुई, जिसमें विवि के विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने झारखंड की जनजातीय पहचान को दर्शाते पारंपरिक वाद्ययंत्र, सांस्कृतिक प्रतीक और बैनर का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के आधिकारिक न्यूज़लेटर Pulse@SBU का पुनः शुभारंभ माननीय महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक तथा माननीय कुलपति प्रो. सी. जगनाथन द्वारा किया गया। यह पुनर्प्रकाशन विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और उपलब्धियों को सुदृढ़ रूप से प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

अपने विशेष संबोधन में प्रो. गोपाल पाठक ने झारखंड की सांस्कृतिक समृद्धि, प्राकृतिक संसाधनों और युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य की प्रगति में शिक्षा-व्यवस्था का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने बिरसा मुंडा के जीवन, उनके संघर्ष और जनजातीय समाज में उनके अमर योगदान का उल्लेख करते हुए युवाओं को उनके बताए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में झारखंड की कला, लोक परंपरा और सांस्कृतिक भावनाओं का सुंदर समायोजन देखने को मिला।
– झारखंड राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा पर आधारित वीडियो प्रस्तुति
– “धैं-धैं रे धैं हमारा छोटा नागपुर” गीत की प्रस्तुति
– “लाइफ इन झारखंड” पर वीडियो, जिसमें जनजातीय जीवन, परंपरा और प्राकृतिक सुंदरता दर्शाई गई
– “मोर सुंदर झारखंड रे” पर मनमोहक नृत्य
– प्रसिद्ध मुरमा मेला का दृश्यात्मक प्रदर्शन
– “बेरा उगेला अँधेरा छटे ला” पर ऊर्जावान लोकनृत्य

See also  ओवरब्रिज नहीं बनने से रोज जाम का संकट, घंटों फंसे लोग, एम्बुलेंस तक हुई परेशान

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बिरसा मुंडा पर आधारित प्रभावशाली नाटक रहा, जिसमें उनके साहस, बलिदान और ब्रिटिश शासन के विरुद्ध आदिवासी आंदोलन में उनके नेतृत्व को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया गया।

समारोह का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ, जिसमें विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। विवि के माननीय प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान और माननीय राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए इस कार्यक्रम के आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया है।

Thanks for your Feedback!

You may have missed