झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन अपनी पत्नी से लेना चाहते है तलाक , पत्नी क्रूरता से आती है पेश , फैमिली अदालत में अर्जी पर 14 मार्च को होगी बहस ,

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची :- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई और दुमका विधानसभा क्षेत्र से झामुमो के विधायक बसंत सोरेन अपनी पत्नी से तलाक लेने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी पत्नी हेमलता सोरेन पर कई गंभीर आरोप लगाया है। विधायक बसंत सोरेन ने रांची के फैमली कोर्ट के प्रिंसिपल जज की अदालत में दिए गए शपथ-पत्र दाखिल कर पत्नी हेमलता सोरेन पर क्रूर व्यवहार करने का आरोप लगाया है। बसंत सोरेन ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी हमेशा उनके साथ क्रूर व्यवहार करती हैं। इसलिए उन्हें उससे तलाक चाहिए। अदालत ने मूल वाद संख्या 175/2022 के तहत यह मामला दर्ज कर लिया है। अदालत विधायक बसंत सोरेन की अर्जी को स्वीकार करती है या नहीं, इस पर फैसला 14 मार्च को होगा। बसंत सोरेन 14 मार्च को अदालत में पेश होकर अपना पक्ष रखेंगे। इस पर अदालत में बहस होगी। झामुमो विधायक बसंत सोरेन ने फैमिली अदालत को कहा है कि उनकी पत्नी हेमलता सोरेन उनके साथ क्रूर रवैये से पेश आती हैं। इस कारण दोनों का एक साथ रहना अब संभव नहीं है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बता दें कि उन्होंने इस पर गंभीरता से विचार करते हुए अदालत से तलाक की अर्जी स्वीकार करने की अपील की है। वर्ष 1980 में जन्मे बसंत सोरेन वर्ष 2020 में झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक हैं। यह पार्टी इस समय झारखंड में कांग्रेस के समर्थन से सरकार चला रही है। उनके बड़े भाई हेमंत सोरेन इस समय झारखंड के मुख्यमंत्री हैं। बसंत सोरेन वर्ष 2020 में विधायक चुने गए थे। वह दिशोम गुरु और झारखंड अगल राज्य बनाने के लिए आंदोलन करने वाले शिबू सोरेन के पुत्र हैं।

See also  JPSC-JSSC धांधली पर सियासी बवाल, बेसरा ने JMM नेताओं के इस्तीफे की मांग की

झारखंड के कद्दावर राजनीतिक परिवार से आने वाले बसंत सोरेन की पत्नी हेमलता सोरेन की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हेमलता सोरेन ने मीडिया में कोई बयान नहीं दिया है। अब देखना यह है कि विधायक बसंत सोरेन की पत्नी का बयान कब तक आता है ।

About The Author

You may have missed