दो बंद घरों से 27 लाख के जेवर और करीब 4 लाख नकद चोरी, एक युवक हिरासत में

Advertisements

रांची : राजधानी के जगन्नाथपुर और सुखदेवनगर थाना क्षेत्रों में चोरों ने दो बंद मकानों को निशाना बनाकर लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। गुरुवार देर रात हुई घटनाओं में 27 लाख रुपये के जेवरात, करीब 4 लाख रुपये नकद, लैपटॉप और अन्य कीमती सामान चोरी होने की बात सामने आई है। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सेल सिटी स्थित क्वार्टर नंबर जी 9-ए में झारखंड राज्य खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष हिमांशु चौधरी के आवास में चोरी हुई। वहीं, सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के पहाड़ी मंदिर के पास बानो मंजिल रोड स्थित मो. गुलाम रब्बानी के मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। हिमांशु चौधरी सात अक्तूबर को परिवार के साथ जरूरी काम से गोड्डा स्थित पैतृक आवास गए थे, जबकि गुलाम रब्बानी का मकान एक माह से बंद था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बानो मंजिल रोड स्थित मकान में परिवार की बड़ी बेटी की शादी के लिए दो लाख रुपये के जेवर और इतनी ही नकदी रखी गई थी। खबर के अनुसार, गुलाम जिलानी ने जेवरात, नकदी, लैपटॉप और अन्य सामान आलमीरा व संदूक में रखा था। चोर पांच कमरों में लगे बिजली के तार, बल्ब और स्विच बोर्ड भी निकालकर ले गए। गृहस्वामी गुलाम रब्बानी ने बताया कि वह पत्नी शकीला के साथ एक माह से बिहार के वैशाली जिले में पैतृक संपत्ति के बंटवारे के सिलसिले में गए हुए थे। दूसरी ओर, हिमांशु शेखर चौधरी के क्वार्टर से उनकी पत्नी के 25 लाख रुपये के जेवरात, दो लाख रुपये नकद, लैपटॉप, घड़ियां और अन्य कीमती सामान चोरी होने की जानकारी मिली है। शुक्रवार सुबह घरेलू कामकाज करने वाली रुक्मिणी जब आवास पहुंची, तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। उसने फोन कर हिमांशु शेखर को घटना की सूचना दी। इसके बाद पहुंचे परिचितों को घर में जेवरों के खाली डिब्बे और बिखरा सामान मिला। हिमांशु ने बताया कि रांची लौटकर ही चोरी हुए अन्य सामान की पूरी जानकारी मिल सकेगी।

See also  रांची-धनबाद में दूसरे बिजली वितरण लाइसेंसी की संभावना पर चर्चा, अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं

दोनों घटनाओं की जानकारी मकान मालिकों को पड़ोसी और घरेलू कामकाज करने वाली महिला के माध्यम से मिली। सुखदेवनगर थाने में शकीला खातून के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों का सुराग लगाने में जुटी है। इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है, जबकि उसके दो मित्रों की तलाश जारी है।

 

About The Author

You may have missed