‘आगमनी’ सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखी दुर्गापूजा की झलक, महिषासुर मर्दिनी नृत्य बना आकर्षण

Advertisements

जमशेदपुर : सामाजिक संस्था अन्वेषा की ओर से जमशेदपुर महिला समिति के सहयोग से शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित महिला समिति प्रेक्षागृह में ‘आगमनी’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देवी दुर्गा के आगमन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बंगाली संस्कृति, संगीत, कविता और नृत्य की प्रस्तुतियां हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योत्सना डे, अल्पना भट्टाचार्य, जूही समर्पिता, शमिता रक्षित, झरना कर, अनिंदिता गुप्ता और पारोमिता बनर्जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन अल्पना भट्टाचार्य ने किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत वेद मंत्रों के पाठ से हुई। इसके बाद निलय मीटर ने कविता पाठ किया। अमित राय, मुनमुन राय, शमिता रक्षित, आशीष गुप्ता, तपती दत्ता और सोमा सरकार ने श्रुति नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अबेरा ने संगीत की प्रस्तुति दी, जबकि समृद्धि तलापात्र ने नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फ्रीडम डांस एकेडमी के बच्चों की ‘महिषासुर मर्दिनी’ नृत्य प्रस्तुति रही। बच्चों की इस प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे आयोजन में बंगाली परंपराओं, भक्ति और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली। संगीत, कविता, नाटक और नृत्य के माध्यम से दुर्गापूजा के उत्साह को प्रस्तुत किया गया।

 

About The Author

See also  141.63 करोड़ के गबन पर FIR का निर्देश, दोषी अफसरों की होगी पहचान

You may have missed