जमशेदपुर को मिला नया एसएसपी, सरायकेला के नए एसपी बने मनोज स्वर्गियारी

Advertisements

आदित्यपुर। झारखंड सरकार ने बुधवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसी क्रम में डॉ. एहतेशाम वकारिब को जमशेदपुर का नया सीनियर पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नियुक्त किया गया है, जबकि मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला-खरसावां जिले का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाया गया है। जमशेदपुर के तत्कालीन एसएसपी पीयूष पांडेय और सरायकेला की एसपी निधि द्विवेदी के तबादले के बाद इन दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। नए अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। डॉ. एहतेशाम वकारिब इससे पहले सीआईडी में एसपी के पद पर कार्यरत थे, जबकि मनोज स्वर्गियारी जैप -3 धनबाद के कमांडेंट के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। दोनों अधिकारियों के नेतृत्व में जमशेदपुर और सरायकेला की कानून-व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  ईश्वरचंद्र विद्यासागर की 207वीं जयंती पर चित्रांकन व निबंध प्रतियोगिता, 153 विद्यार्थियों ने लिया भाग

You may have missed