DC और DIG के आश्वासन के बाद टूटा परिजनों का विरोध: हिमांशु का होगा अंतिम संस्कार, पत्नी को मिला नौकरी का ऑफर, 10 आरोपियों पर FIR

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : बिष्टुपुर डीडी बार हत्याकांड में मारे गए हिमांशु कुमार सिंह के परिजनों ने लंबे विरोध के बाद अंततः अंतिम संस्कार के लिए सहमति दे दी। राज्य सरकार के निर्देश पर सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और कोल्हान के डीआईजी अनुरंजन किसपोट्टा पीड़ित परिवार से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मुलाकात के दौरान परिजनों ने उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा जिसमें घटना के समय पीसीआर वैन में तैनात पुलिसकर्मियों की निष्पक्ष जांच, सभी आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और मृतक की पत्नी रिचा कुमारी को उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप सरकारी नौकरी देने की मांग शामिल है। प्रशासन ने तत्काल राहत के तौर पर रिचा कुमारी को आउटसोर्सिंग के माध्यम से रोजगार का ऑफर लेटर सौंप दिया और स्थायी नौकरी के लिए अनुशंसा आगे बढ़ाई जा रही है।

डीआईजी अनुरंजन किसपोट्टा ने बताया कि अब तक 10 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और सभी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस जघन्य हत्या में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन के आश्वासन के बाद परिजन एमजीएम अस्पताल से शव प्राप्त कर धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हो गए।

About The Author

You may have missed