jamshedpur : साकची थानाक्षेत्र में अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान, पत्ता मार्केट से लेकर वसंत टॉकीज तक हटाया गया अतिक्रमण

0
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर की सड़कों पर लगने वाले जाम और आये दिन हो रही सड़क दुर्घटना के मद्देनजर आज अनुमण्डल पदाधिकारी, घालभूम जमशेदपुर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक, नगर पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के नेतृत्व में साकची थाना क्षेत्र के साकची बाजार आस-पास, संजय मार्केट, पत्ता मार्केट, साकची गोलचक्कर, बसंत टाकिज के सामने, टेम्पु स्टैण्ड के आस-पास एवं अन्य जगहों पर अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। इस क्रम में सकड किनारे लगे रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को वहाँ हटाते हुए सख्त निर्देश दिया गया कि वे दुबारा वहाँ अपना दुकान नही लगायेंगे अन्यथा उनके विरूद्ध कठोरतम् कानूनी कार्रवाई की जायेगी। साथ ही टेम्पों स्टैण्ड में टेम्पों चालकों को भी गैर-जिम्मेदाराना तरीके / इधर-उधर बेतरतीब ढंग से कहीं भी टेम्पु को पार्किंग नही करने/रोकने से मना करते हुए सख्त निर्देश दिया गया। उक्त के अतिरिक्त आम लोगों से भी सड़क को जाम मुक्त रहने हेतु अपने-अपने वाहन को निर्धारित स्थलों पर ही पार्किंग करने काअपील किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, करीब 60 दुकानें हटायी गयीं

Thanks for your Feedback!

You may have missed