Advertisements

जमशेदपुर : कोल्हान के कुछ हिस्से में मंगलवार को कहीं-कहीं पर बारिश होने की आशंका मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गयी है. यह बारिश दक्षिणी झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिले में होगी. राज्य के उत्तर पश्चिमी झारखंड के पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में भी मंगलवार को बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

लगातार तीन दिनों तक होगी तापमान में बढ़ोतरी

रांची मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि अगले तीन दिनों तक लगातार तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद अगले दो दिनों तक तापमान स्थिर रहने की संभावना व्यक्त की गयी है.

31 मई से 3 जून तक साफ रहेगा मौसम

मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान में बताया गया है कि 31 मई से लेकर 3 जून तक मौसम पूरी तरह से साफ और शुष्क रहेगा. 30 मई के बारे में कहा गया है कि राज्य के कुछ हिस्से में आंशिक बादल छाये रहेंगे और मेघ गर्जन के साथ बारिश भी हो सकती है. रांची जिले में भी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गयी है.

About The Author

See also  गणित-विज्ञान शिक्षकों की नियुक्ति के लिए 31 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 17 नवंबर को

Thanks for your Feedback!

You may have missed