7 साल बाद भारत पहुंचा ईरानी तेल, दो टैंकरों की एंट्री से हलचल… सप्लाई पर बड़ा असर

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : करीब सात साल बाद भारत में ईरानी कच्चे तेल की खेप पहुंची है, जिससे ऊर्जा क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है। जहाजों के ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, ‘फेलिसिटी’ नाम का टैंकर गुजरात के सिका बंदरगाह के पास लंगर डाले हुए है, जबकि ‘जया’ नाम का दूसरा टैंकर ओडिशा के पारादीप पोर्ट के पास पहुंचा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इन टैंकरों के जरिए आया यह कच्चा तेल लगभग सात साल बाद भारत पहुंचा है। अमेरिका द्वारा हाल ही में अस्थायी छूट दिए जाने के बाद समुद्र में पहले से मौजूद ईरानी तेल को बेचने की अनुमति मिली थी, जिसके तहत यह आपूर्ति संभव हो पाई.

दरअसल, 2019 में अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण भारत ने ईरान से तेल आयात बंद कर दिया था। अब वैश्विक आपूर्ति संकट और हालात को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। हालांकि, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ने तथा संभावित प्रतिबंधों के चलते भविष्य में इस सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

About The Author

See also  धुमकुड़िया सांस्कृतिक केंद्र की मांग तेज, ग्रामीणों ने उठाई परंपरा बचाने की आवाज

Thanks for your Feedback!

You may have missed