झारखंड ट्रेजरी घोटाले की जांच तेज, हाई लेवल कमेटी करेगी बड़ा खुलासा… बोकारो में रिकॉर्ड खंगालने की तैयारी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड में सामने आए ट्रेजरी घोटाले की जांच अब और तेज हो गई है। इस मामले की जांच के लिए गठित डॉ. अमिताभ कौशल की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय कमेटी 8 मई को बोकारो का दौरा करेगी। इस दौरान टीम पिछले छह वर्षों के वेतन भुगतान और वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच करेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, बोकारो और हजारीबाग कोषागारों में हुए करोड़ों रुपये के वेतन घोटाले को लेकर कमेटी सक्रिय है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बनी यह टीम बजट आवंटन, भुगतान आदेश और आंतरिक ऑडिट से जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच कर रही है। हाल ही में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में प्रशासन को जरूरी दस्तावेज जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

कमेटी ने जांच के दायरे में कई अहम वित्तीय रिकॉर्ड शामिल किए हैं और पिछले 6 से 7 वर्षों की पूरी जानकारी खंगाली जा रही है। माना जा रहा है कि जांच के बाद इस घोटाले से जुड़े कई बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई भी हो सकती है.

Thanks for your Feedback!

You may have missed