मुआवजे के बिना सड़क चौड़ीकरण शुरू होने पर हंगामा, ग्रामीणों का डीसी ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन

0
Advertisements

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित डुमरिया–नरसिंहबहाल पथ के चौड़ीकरण कार्य को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। आरोप है कि जमीन अधिग्रहण के बावजूद अब तक मुआवजा नहीं दिया गया है, जबकि सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। इस स्थिति से गुस्साए रैयतों ने गुरुवार को डीसी कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

ग्रामीणों का कहना है कि कई गांवों में सड़क परियोजना के लिए जमीन ली जा चुकी है, लेकिन वर्षों से मुआवजा लंबित है। कुछ मामलों में तो भू-अर्जन की प्रक्रिया ही पूरी नहीं हुई है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मांग की कि जब तक सभी प्रभावित रैयतों को उचित मुआवजा नहीं मिल जाता, तब तक निर्माण कार्य को रोका जाए।

इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों की बात सुनी और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय विधायक को भी ज्ञापन सौंपकर हस्तक्षेप की मांग की है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मुआवजा से जुड़े सभी लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा.

About The Author

See also  219 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण, दस्तावेज पूरे मिलने पर सिर्फ 99 हुए पात्र

Thanks for your Feedback!

You may have missed