अंतर्राज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 3 गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। ग्रामीण पुलिस द्वारा मैक्लुस्कीगंज और मांडर क्षेत्र में की गई सघन छापेमारी के दौरान तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जो बिहार से अवैध हथियार लाकर झारखंड में सप्लाई करते थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस के अनुसार, इस पूरे ऑपरेशन की शुरुआत देर रात करीब 1 बजे मैक्लुस्कीगंज के चिनाटांड क्षेत्र में एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन की जांच से हुई। जांच के दौरान रुस्तम और जैद अंसारी नामक दो युवक लोडेड पिस्टल के साथ पकड़े गए। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए विशाल सिंह को गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ में मुख्य सप्लायर अभिषेक शर्मा का नाम उजागर किया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 3 देसी पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस, 4 मैगजीन और 2 स्मार्टफोन बरामद किए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि अभिषेक शर्मा का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और वह आर्म्स एक्ट के मामलों में शामिल रह चुका है।

पुलिस अब इस गिरोह के नेटवर्क और अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश में जुटी है। इस कार्रवाई को राज्य में अवैध हथियारों के कारोबार पर बड़ी चोट के रूप में देखा जा रहा है।

About The Author

See also  आवारा कुत्तों पर सख्ती, 6 महीने का नसबंदी अभियान शुरू, रेबीज पर भी होगी कार्रवाई

Thanks for your Feedback!

You may have missed