दुर्गा वाहिनी का विस्तार, अंबेडकर जयंती पर सामाजिक समरसता का संदेश, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी द्वारा बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के विस्तार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को ‘सामाजिक समरसता दिवस’ के रूप में मनाया गया और उनके योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता ने की, जबकि विभाग मंत्री अरुण सिंह ने संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने झारखंड में बढ़ते सामाजिक मुद्दों पर चिंता व्यक्त करते हुए मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की भूमिका को और सशक्त बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए कई महिलाओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इनमें सिमरन कौर (बारीडीह), नीलम मिश्रा (साकची), उषा शारदा (जुगसलाई), सुधा प्रसाद (मानगो), बबीता पांडेय (कदमा), नंदिनी नाग (बिष्टुपुर) और संजू कुमारी शामिल हैं। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया और उनसे संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा जताई गई।

इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में एकता, जागरूकता और संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।

See also  विश्व पृथ्वी दिवस पर IIT-ISM धनबाद में जागरूकता कार्यक्रम, सोना देवी विश्वविद्यालय के छात्र हुए शामिल

Thanks for your Feedback!

You may have missed