4 अक्टूबर को होगा अंतर्राष्ट्रीय हिंदू प्रतिनिधि महासम्मेलन, 21 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

Oplus_16908288

Advertisements
Advertisements

लखनऊ : विश्व हिंदू रक्षा परिषद के तत्वावधान में द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय हिंदू प्रतिनिधि महासम्मेलन और भारतीय सनातन गौरव सम्मान समारोह 04 अक्टूबर 2026, रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:00 बजे ब्रेकफास्ट के साथ होगी, जबकि दोपहर 2 बजे के बाद अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों का सम्मेलन शुरू होगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डॉ. दिनेश शर्मा, उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा 21 देशों के प्रतिनिधि, संत-महात्मा, विद्वान, सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की बात कही गई है।

परिषद के अनुसार महासम्मेलन का उद्देश्य दुनिया भर के हिंदू समाज को एक मंच पर लाकर सनातन संस्कृति, राष्ट्र रक्षा और हिंदू एकता को मजबूत करना है। कार्यक्रम में भारतीय सनातन गौरव सम्मान से विशिष्ट लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। आयोजन की जिम्मेदारी विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय और अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष राय संभाल रहे हैं। परिषद के राष्ट्रीय सह प्रभारी (संपूर्ण भारत) भरत सिंह ने बताया कि सम्मेलन में देश-विदेश से हजारों प्रतिनिधियों के पहुंचने की संभावना है।

About The Author

See also  सीआईएसएफ डीआईजी शिप्रा श्रीवास्तव और आयकर अधिकारी पति पर CBI की FIR, आय से 57.10% अधिक संपत्ति का आरोप

You may have missed