जमुई मामले पर बोले सीएम सम्राट चौधरी, ‘अपराधी की कोई जाति नहीं होती, पुलिस चुनौती का जवाब देगी’

Advertisements

पटना : जमुई में 10वीं की छात्रा से कथित बदसलूकी के मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव के पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद बिहार में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम में मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं तो कभी जाति-धर्म के पीछे नहीं पड़ता हूं। अपराधी, अपराधी होता है और उसका कोई जात नहीं होता है।” उन्होंने कहा कि अगर कोई अपराधी पुलिस को चुनौती देगा तो पुलिस उसका जवाब देगी और पीछे नहीं हटेगी। कार्यक्रम में दोनों उपमुख्यमंत्री समेत अन्य लोग मौजूद थे और पीएम सूर्य घर योजना के तहत लाभार्थियों को सब्सिडी भी दी गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

रिपोर्टों के अनुसार, मंगलवार को जमुई पुलिस मुख्य आरोपी नंदन यादव को गिरफ्तार करने पहुंची थी। इस दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक जवाबी कार्रवाई में नंदन यादव के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल ले जाया गया। दूसरे आरोपी हरे राम के घायल होने की भी रिपोर्ट है। मामला 19 सितंबर की शाम का बताया जा रहा है, जब जमुई के मड़वा पहाड़ी इलाके में 10वीं कक्षा की छात्रा और उसका साथी कोचिंग से लौट रहे थे। आरोप है कि कुछ युवकों ने दोनों को रोककर छात्र के साथ मारपीट और छात्रा के साथ बदसलूकी की। घटना का वीडियो भी बनाया गया था।

21 सितंबर को घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच तेज की। पीड़ित पक्ष का बयान लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई और शुरुआती कार्रवाई में तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। पुलिस वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई कर रही है। वहीं, नंदन यादव के पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद विपक्षी नेताओं की ओर से पुलिस कार्रवाई और राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर अलग-अलग राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

About The Author

You may have missed