सीएसआईआर-एनएमएल 26 नवंबर को मनाएगा 77वां स्थापना दिवस, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि

Advertisements

जमशेदपुर : सीएसआईआर–राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल) 26 नवंबर, 2026 को अपना 77वां स्थापना दिवस मनाएगी। निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधुरी के नेतृत्व में आयोजित समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि होंगे, जबकि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष जे. डी. पाटिल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सीएसआईआर की तीसरी प्रयोगशाला के रूप में स्थापित इस संस्थान की आधारशिला 21 नवंबर, 1946 को सी. राजगोपालाचारी ने रखी थी। इसके बाद 26 नवंबर, 1950 को पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इसे राष्ट्र को समर्पित किया था। सर शांतिस्वरूप भटनागर की योजना और टाटा समेत अन्य सहयोगियों के योगदान से इस संस्थान का विकास हुआ। इसके विकास में पहले भारतीय निदेशक डॉ. बलराज निज्हावन की भी अहम भूमिका रही।

सीएसआईआर-एनएमएल खनिज प्रसंस्करण, धातु निष्कर्षण, मिश्रधातु विकास और अपशिष्ट पुनर्चक्रण जैसे क्षेत्रों में काम कर रहा है। संस्थान रक्षा, अंतरिक्ष और ऊर्जा समेत सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की प्रमुख संस्थाओं के साथ सहयोग कर देश की औद्योगिक प्रगति में योगदान दे रहा है।

About The Author

See also  कोयले से राजस्व कमाई में झारखंड देश में नंबर-1, अक्टूबर में मिले 1,909.98 करोड़ रुपये

You may have missed