इंस्पेक्टर राजू बने ट्रैफिक प्रभारी, राजेश सिंह को चांडिल अंचल निरीक्षक का कमान

0
Advertisements

Saraikela: जिले के एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने जिले में थाना प्रभारियों की भारी फेरबदल किया है. इस क्रम में जिले में दोबारा योगदान कर पोस्टिंग के प्रतीक्षारत इंस्पेक्टर राजू को जहां जिले का ट्रैफिक प्रभारी बनाया गया है वहीं राजेश सिंह को चांडिल अंचल निरीक्षक का कमान सौंपा गया है. ट्रांसफर पोस्टिंग की इस कड़ी में चांडिल अंचल निरीक्षक रामचंद्र रजक को गम्हरिया का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है. वहीं ईचागढ़ थाना प्रभारी के रूप में बजरंग महतो, चौका थाना प्रभारी के रूप में सोनू कुमार, राजनगर थाना प्रभारी के रूप में विपुल ओझा आमदा ओपी प्रभारी के रूप में रामरेखा पासवान और सिनी ओपी प्रभारी के रूप में विनय कुमार सिंह को प्रतिनियुक्त किया गया है. एसपी ने बताया कि विधि- व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह पदस्थापन किया गया है उन्होंने सभी पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से ग्रहण करने का निर्देश भी दिया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  एक्सेलेंसिया 2026 में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, न्यूज रूम में विजेता और डांस में उपविजेता

Thanks for your Feedback!

You may have missed