समाहरणालय परिसर से “सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना” जागरूकता रथ को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर  किया रवाना

0
Advertisements

Saraikela: शनिवार को सरायकेला समाहरणालय परिसर से डीसी नितिश कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेन्द्र उरांव एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर द्वारा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत एलईडी जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. डीसी नितिश कुमार सिंह ने बताया कि यह एलईडी जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों और नगर निकाय क्षेत्रों में भ्रमण करेगा तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं वार्ड में किशोरियों को योजना से जोड़ने के लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और उपलब्ध लाभों की जानकारी जन-जन तक पहुँचाएगा. साथ ही यह रथ “सेवा के अधिकार सप्ताह” के तहत आयोजित पंचायत स्तरीय विशेष शिविरों में भी उपस्थित होकर वहां आने वाले नागरिकों को योजना की जानकारी प्रदान करेगा. उन्होंने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा और सामाजिक-आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, बाल विवाह प्रथा को समाप्त करना और किशोरियों के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है. डीसी ने आम नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय रुप से भाग लें और अपने क्षेत्र की पात्र किशोरियों को योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केवल सामूहिक प्रयासों से ही जिले की बालिकाओं का भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल बनाया जा सकता है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed