171 साल पहले शुरू हुआ था भारतीय रेल का सफर, 70 मिनट की यात्रा में 400 यात्री गए थे मुंबई से ठाणे…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क:-हर रोज 2.5 करोड़ से भी ज्यादा यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने वाली भारतीय ट्रेनों के लिए आज का दिन बेहद अहम है। आज ही के दिन देश में पहली बार ट्रेन चलाई गई थी। 16 अप्रैल 1853 के दिन इस ट्रेन को मुंबई के बोरीबंदर अब छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से ठाणे के बीच चलाया गया था। ट्रेन ने 35 किलोमीटर का सफर बिना किसी परेशानी के पूरा कर लिया था। इसे एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर माना गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

ट्रेन में 20 डिब्बे थे, जिनमें करीब 400 यात्री सवार थे। ट्रेन दिन के 3 बजकर 35 मिनट पर बोरीबंदर से रवाना हुई और 4 बजकर 45 मिनट पर ठाणे पहुंची। ट्रेन को चलाने के लिए ब्रिटेन से 3 इंजन भी मंगवाए गए थे।

भारत में पहली ट्रेन की पहली यात्रा को आज 171 साल हो गए है। इतने सालों में भारतीय रेल के विकास ने कई उपलब्धियों को छुआ है। पूरे देश में पटरियों का 68 हजार किलोमीटर से भी ज्यादा का लंबा ट्रैक फैला हुआ है। भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। 1 मार्च 1969 को देश की पहली सुपरफास्ट ट्रेन ब्रॉडगेज लाइन पर दिल्ली से हावड़ा के बीच चलाई गई। इस समय दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल का काम चिनाब नदी पर पूरा होने को है। पूरी तरह बनने के बाद इसकी ऊंचाई पेरिस के एफिल टॉवर से भी ज्यादा होगी।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed