विश्व पृथ्वी दिवस पर आयोजित कार्यशाला में पौधों के संरक्षण और उनके महत्व के बारे में विस्तार से हुई चर्चा.

0
Advertisements

Jamshedpur : डी.बी.एम.एस कॉलेज के सभागार में विश्व पृथ्वी दिवस (विद्यालय विज्ञान और सतत विकास का एकीकरण) कार्यक्रम का आयोजन कोरु फाउंडेशन एवं डी.बी.एम.एस. कॉलेज (ईको क्लब) के संयुक्त तत्वावाधान में किया गया| कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बिक्रांत तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि डी.बी.एम.एस कॉलेज के अध्यक्ष बी.चन्द्रशेखर ने पौधों में जल देकर किया|  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिक्रांत तिवारी ने पौधों के संरक्षण और उनके महत्व के बारे में विस्तार से बताया| उन्होने कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए हमें अपने पर्यावरण को बचा कर रखना होगा|

 

उद्योगों से हो रहे प्रदुषणों, कचड़ो से निकल रहे धआँ से वायु प्रदुषण, भूमि प्रदूषण, जल प्रदूषण के बारे में चर्चा की. मीथेन गैस के संरक्षण और महत्व के बारे में बताया. घरों में उपयोग होने वाली फ्रिज, एयर कंडीशनर में उपयोग होने वाली गैसों से वायुमंडल में ओजोन परत की क्षति के बारे में जागरूक किया एवं हमारी पृथ्वी में बढ़ते तापमान के बारे में बताया। मुख्य अतिथि ने शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका के विषय में बताया.

 

इस कार्यक्रम में 40 विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकायें उपस्थित थीं|  डी.बी.एम.एस कॉलेज की छात्रा रशिका ददियाला, नताशा मैरी जोसफ, एवं प्रियंका कुमारी एवं कॉलेज की गैर शैक्षणिक कर्मी काजल महतो और एंजेल मुंडा ने पीपीटी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया| स्कूल से आये हुए शिक्षक, शिक्षिकाओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सभी को सम्मानित किया गया|  कार्यक्रम का संचालन कोरु फाउंडेशन के सी.ई.ओ. अमित सिन्हा ने किया| दीपक सोनी, गरिमा, रोहेला, एवं सदफ की भूमिका प्रमुख रही|

 

See also  टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस में 15 नवंबर को सामान्य कामकाज, 16 को साप्ताहिक अवकाश

इस अवसर पर कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह-सचिव सुधा दिलीप, प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता एवं उप प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल सहित सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे|  अंत में धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका सुश्री मोसमी दत्ता ने किया|

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed