लोक आलोक न्यूज़ के खबर का असर : निगम प्रशासन ने अब खुद बांटना शुरू किया कम्बल

0
Advertisements

Saraikela : लोक आलोक न्यूज में पूर्व पार्षदों द्वारा अप्रैल 2026 में संभावित निकाय चुनाव के मद्देनजर सरकारी कोटे के कम्बल बांटकर राजनीति चमकाने वाली खबर का असर आज देखने को मिला है. शुक्रवार को निगम प्रशासन ने खुद के पदाधिकारियों के हाथों जरूरतमंदों को कंबल बांटा है. बता दें कि लगातार बढ़ती कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए नगर निगम आदित्यपुर के द्वारा क्षेत्रान्तर्गत सभी वार्डों में जरुरत मंद एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर करने वालों के बीच कंबलों का वितरण किया जा रहा है. जिसमें घुसकर पिछले कुछ दिनों से पूर्व पार्षद अपनी राजनीति चमका रहे थे और कम्बल बांटकर मीडिया में चेहरा चमकाने में लगे थे. जिस पर आपत्ति जताते हुए लोक आलोक न्यूज ने खबर प्रकाशित की जिसके बाद निगम प्रशासन हरकत में आई और अब खुद से लाभुकों का चयन कर कम्बल बांटना शुरू किया है। लेकिन अब भी सवाल यह है कि आखिर कितने लाभुकों को कम्बल बांटने की योजना है। इससे संबंधित जानकारी के आंकड़े भी सामने नहीं आए है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति पर वित्तीय अनियमितता और कथित गबन के आरोप, पूर्व सचिव अरुण सिंह ने उपायुक्त से मांगी जांच

Thanks for your Feedback!

You may have missed