पति पर करीब ₹14 से 15 लाख के गहने, US डॉलर और नकदी लेकर जाने का आरोप, FIR दर्ज

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र में पूनम अरोड़ा ने अपने पति सनी अरोड़ा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। पूनम का आरोप है कि उनके पति बिना बताए घर की अलमारी में रखे सोने के गहने, US डॉलर और 1.80 लाख रुपये नकद लेकर चले गए। उन्होंने इन सामानों की कुल कीमत करीब 14 से 15 लाख रुपये बताई है।


पूनम ने पुलिस को बताया कि यह संपत्ति उनकी खुद की कमाई की थी। इसमें सोने की चूड़ी, अंगूठी, चैन, लॉकेट और अलग-अलग तरह के गहने शामिल थे। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पूनम सोनारी में SATIN PINK नाम से ब्यूटी पार्लर चलाती हैं और इसकी मालकिन व संचालक हैं।
पुलिस ने पूनम अरोड़ा के आवेदन पर सोनारी थाना कांड संख्या 73/26 दर्ज किया है। मामला 9 सितंबर 2026 को BNS की धारा 305 (ए) के तहत दर्ज किया गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


