वार्ड 17 में अंबुज कुमार की जन आशीर्वाद यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, अंतिम दिन दिखी भारी ताकत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : वार्ड संख्या 17 में प्रचार के अंतिम दिन बल्ला छाप प्रत्याशी अंबुज कुमार की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान समर्थकों और मतदाताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पूरे क्षेत्र में रैली के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

रैली की शुरुआत वार्ड के विभिन्न इलाकों से हुई। हरिओम नगर, नगीनापुरी, शांति नगर, इंदिरा बस्ती, सेवन एलएफ, जयप्रकाश उद्यान समेत कई अपार्टमेंट्स से सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष, युवा और प्रबुद्ध नागरिक यात्रा में शामिल हुए। समर्थकों ने पदयात्रा करते हुए पूरे वार्ड का भ्रमण किया और लोगों से समर्थन व आशीर्वाद मांगा।

इस दौरान समर्थकों ने अंबुज कुमार के समर्थन में जोरदार नारे लगाए। कई स्थानों पर उनका स्वागत किया गया और जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी गईं। रैली में शामिल लोगों का कहना था कि वार्ड में बदलाव और विकास के लिए वे इस बार नए नेतृत्व को मौका देना चाहते हैं।

अंबुज कुमार ने इसे वार्डवासियों का स्नेह और विश्वास बताया। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से एकतरफा जीत हासिल होगी। उन्होंने मतदाताओं से अपने चुनाव चिन्ह “बल्ला छाप” पर वोट देकर विजयी बनाने की अपील की।

रास्ते में आयोजित सभाओं को संबोधित करते हुए अंबुज कुमार ने कहा कि उनका पहला लक्ष्य वार्ड के लोगों को एक महीने के भीतर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। साथ ही वार्ड के समग्र विकास के लिए एक विस्तृत योजना तैयार की जाएगी।

उन्होंने कहा कि वार्ड 17 को आदर्श और मॉडल वार्ड बनाने के लिए सभी मतदाताओं का सहयोग जरूरी है। अंत में उन्होंने लोगों से मतदान के दिन अधिक से अधिक संख्या में वोट देने की अपील की।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed