वीरता और सेवा का सम्मान, CM हेमंत सोरेन ने 29 पुलिसकर्मियों को दिए पदक



रांची : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड पुलिस के 29 अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया। उत्कृष्ट कार्य, वीरता और सराहनीय सेवा के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक, वीरता पदक और सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए गए। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक झासपु-01, रांची में पदस्थापित कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को दिया गया।

वीरता के लिए पांच पुलिसकर्मियों को पदक मिला। इनमें लातेहार के विनय कुमार, आईआरबी-04 लातेहार के प्रमोद कुमार राय, वेद प्रकाश महतो, रामचंद्र कुमार महतो और आईआरबी-01 जामताड़ा के कृष्ण मुर्मू शामिल हैं। इसके अलावा कुल 23 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित लोगों में पुलिस महानिरीक्षक माइकलराज एस., अन्नेपू विजयालक्ष्मी, पुलिस उपमहानिरीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा, पुलिस उपाधीक्षक नीरज कुमार, अरुण कुमार, अरविंद कुमार पालित, वरिष्ठ कुंवर, संजीव कुमार झा, विजय कुमार, मोहम्मद इकबाल और भिंडराय मुंडरी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। सम्मान समारोह में पुलिसकर्मियों की वीरता, समर्पण और बेहतर सेवा को सराहा गया।


