एक ही दिन दो बार सम्मानित हुए थाना प्रभारी विनय कुमार, छऊ-रथ महोत्सव से नक्सल अभियान तक निभाई अहम भूमिका

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार को एक ही दिन दो अलग-अलग जिम्मेदारियों में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। छऊ महोत्सव और रथ महोत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर ढंग से संभालने के लिए उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

नक्सल अभियान में नक्सलियों की गिरफ्तारी और अभियान की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने भी विनय कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उपायुक्त ने कहा कि बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना चुनौतीपूर्ण होता है और विनय कुमार ने जिम्मेदारी व तत्परता से अपने दायित्व निभाए। पुलिस अधीक्षक ने भी नक्सल अभियान में उनके साहस, सतर्कता, रणनीति और टीम समन्वय की सराहना की।

सम्मान मिलने के बाद विनय कुमार ने कहा कि यह उनके लिए गर्व के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में जनता की सुरक्षा के लिए खड़ा रहना भी है। उन्होंने दोनों उपलब्धियों को पूरी पुलिस टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया।

About The Author

See also  उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने फुल ड्रेस परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण, राष्ट्रध्वज को दी सलामी

You may have missed