4 जिलों में भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा



रांची : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। शुक्रवार, 11 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा में भारी बारिश के साथ वज्रपात को लेकर विशेष चेतावनी जारी की है।

रांची में दिनभर बादल छाए रहने और कुछ दौर में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। रांची में न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री, जमशेदपुर में 25 से 30 डिग्री और धनबाद में 24.9 से 31.3 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
12 सितंबर को बारिश और थंडरशावर का दौर जारी रहने की संभावना है। 13 सितंबर को बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बारिश हो सकती है। 14 सितंबर को कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है और मौसम की चेतावनी कम हो सकती है, जबकि 15 सितंबर को कई इलाकों में स्थानीय बारिश और गरज-चमक के आसार हैं।


