झारखंड में 6 से 10 जनवरी तक स्वास्थ्य मेला आयोजित, निशुल्क जांच-सेवाएँ और जागरूकता कार्यक्रम

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची: झारखंड में 6 से 10 जनवरी तक सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जाएगा। यह राज्य-व्यापी आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) पर रखा गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

राज्य स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों की समीक्षा करते हुए बताया कि इस मेला में टीबी, मलेरिया, परिवार नियोजन और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। जांच के बाद जरूरतमंदों को दवाइयाँ भी मुफ्त में वितरित की जाएंगी।

इस दौरान आयुष्मान कार्ड और आभा कार्ड बनाए जाएंगे और लोगों को इन स्वास्थ्य पहलों से जुड़ी जानकारियाँ उपलब्ध कराई जाएँगी। मेला में बीपी, शुगर और आंखों की जांच भी शामिल है, साथ ही चश्मा वितरण जैसी सुविधाएँ भी प्रदान की जाएँगी।

स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीबी स्क्रीनिंग, ब्लड कैंप और अन्य रोगों से संबंधित परीक्षण भी आयोजित होंगे। अधिकारियों ने कहा है कि यह अभियान स्वास्थ्य सेवाओं को व्यापक स्तर पर पहुँचाने और लोगों को बीमारी से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने का प्रयास है।

About The Author

See also  सुवर्णरेखा-खरकई अब भी खतरे के निशान से ऊपर, जलस्तर घटने से राहत; प्रशासन अलर्ट

Thanks for your Feedback!

You may have missed