हजारीबाग में विस्थापित नेता दसई मांझी के घर फायरिंग, 7 गोलियों से फैला दहशत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के उरीमारी थाना क्षेत्र में बुधवार की अलसुबह एक भयावह घटना सामने आई है। यहां आदिवासी छात्र संघ के बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष और बिरसा परियोजना के विस्थापित नेता दसई मांझी के घर पर लगभग 6-7 राउंड गोलियां चलाई गईं। घटना सुबह साढ़े चार बजे के आसपास हुई, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

नकाबपोश अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग करने के बाद घर के भीतर एक पर्चा भी फेंका। पुलिस के मुताबिक यह हमला रंगदारी मांगने के इरादे से किया गया माना जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में अलसुचना फैल गई और लोग भयभीत हो गए।

सूचना पाते ही उरीमारी थाना प्रभारी रत्थू उरांव और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के खोखे और पर्चा जब्त कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस यह भी देख रही है कि हाल के दिनों में क्षेत्र के बड़े व्यवसायियों और कोयला कारोबारियों को मिलने वाली रंगदारी की फोन कॉलों का इस घटना से संबंध है या नहीं।

गोलियों की आवाज़ से इलाके में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। स्थानीय लोग और पुलिस दोनों इस गंभीर घटना की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। उरीमारी पुलिस इस मामले में सघन जांच कर रही है ताकि आरोपियों को जल्द पकड़कर कानूनी कार्रवाई की जा सके।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed