जमशेदपुर में श्रद्धा के साथ रखा गया हरितालिका तीज व्रत, मंगलवार को होगा पारण

Advertisements

जमशेदपुर। पति की लंबी उम्र, अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर जमशेदपुर में सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ हरितालिका तीज का निर्जला व्रत रखा। दिनभर महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की तथा तीज की कथा सुनी। मंगलवार को विधि-विधान के साथ व्रत का पारण किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

तीज को लेकर शहर के विभिन्न इलाकों में महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। साकची, बिष्टुपुर, मानगो, कदमा, सोनारी, टेल्को समेत आसपास के क्षेत्रों में महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर पूजा-अर्चना की। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से तीज की पूजा की और पारंपरिक गीत गाकर पर्व मनाया।

मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। इसी आस्था के साथ सुहागिन महिलाएं हरितालिका तीज का कठिन निर्जला व्रत रखती हैं। पूजा के दौरान महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु, अखंड सौभाग्य और परिवार में सुख-शांति की कामना की।

व्रत के दौरान घरों में भी विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ। मंगलवार को पूजा-अर्चना और निर्धारित विधि पूरी करने के बाद महिलाएं व्रत का पारण करेंगी। पर्व को लेकर जमशेदपुर में पूरे दिन धार्मिक और उत्सवी माहौल बना रहा।

About The Author

You may have missed