जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को रद्द करने का आदेश वापस लेने की मांग, रेलवे AGM से मिले सतबीर सिंह सूमो

जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन पर सतबीर सिंह सूमो ने दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के अपर महाप्रबंधक मनीष कुमार जैन से मुलाकात कर टाटा-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को रद्द करने का आदेश वापस लेने की मांग की। सतबीर सिंह सूमो ने रेलवे एजीएम को बताया कि ट्रेन रद्द होने से झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब के यात्रियों को आवागमन में परेशानी होगी।


सतबीर सिंह सूमो ने कहा कि रेलवे पिछले 4 वर्षों से कुहासे की आशंका के कारण जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को रद्द कर रहा है। वहीं, रांची के जनप्रतिनिधियों के विरोध के बाद हटिया-आनंद विहार स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस को इस वर्ष रद्द नहीं किया गया है।
मुलाकात के दौरान सतबीर सिंह सूमो ने जलियांवाला बाग एक्सप्रेस का परिचालन जारी रखने की मांग रखी। इस पर रेलवे के अपर महाप्रबंधक मनीष कुमार जैन ने ट्रेन परिचालन के मुद्दे पर वार्ता का आश्वासन दिया।


