829वें नेत्र शिविर में 31 मरीजों का ऑपरेशन, लेंस प्रत्यारोपण के बाद मिली छुट्टी
Advertisements

जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम राम मनोहर लोहिया नेत्रालय की ओर से आयोजित 829वें नेत्र शिविर में 31 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया गया। ऑपरेशन के बाद सभी मरीजों को सोमवार को छुट्टी दे दी गई। रविवार को बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान में ऑपरेशन किया गया।
Advertisements

शिविर में नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. भारती शर्मा एवं उनकी सहयोगी चिकित्सीय टीम ने मरीजों का ऑपरेशन किया।ऑपरेशन कराने में रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के साथ वाईस पेट्रन राजेश मोहन प्रसाद और अशोक घोषाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


