शिव मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास, वीरेंद्र यादव ने की पूजा अर्चना

Advertisements

Saraikela: वार्ड 17 स्थित शिव काली मंदिर परिसर आदित्यपुर में एक भव्य एवं दिव्य शिव मंदिर निर्माण हेतु आज भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है. कमेटी के महामंत्री वीरेंद्र सिंह यादव ने यजमान की भूमिका निभाते हुए पूजन कार्य सम्पन्न कराया है. आज गणेश चतुर्थी के शुभ मौके पर शाम 4:15 बजे श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में कार्यक्रम विधिवत सम्पन्न हुआ. भूमि पूजन एवं शिलान्यास का धार्मिक अनुष्ठान आचार्य राजेश पाण्डेय एवं आचार्य ओम प्रकाश मिश्रा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ कराया गया. इस आयोजन में शिव काली मंदिर समिति के अध्यक्ष उपेंद्र ठाकुर के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक शामिल हुए. उपस्थित श्रद्धालुओं ने मंदिर निर्माण की सफलता एवं शीघ्र पूर्णता के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की. कार्यक्रम में मंदिर समिति के उपाध्यक्ष सुबोध ठाकुर, विश्व मोहन कुमार, कोषाध्यक्ष कैलाश पाठक, संयुक्त सचिव जतन कुमार, सह-कोषाध्यक्ष मनोज आगीवाल, बिन्देश्वरी सिंह, प्रमोद सिंह, एस के चौधरी, श्धनेश झा, नित्यानंद मिश्रा, विपिन शुक्ला, राजेश कुमार नंदू जी, अर्जुन यादव आदि मौजूद रहे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  घर का ताला तोड़कर पांच से छह लाख रुपये नकद और जेवरात की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

You may have missed