राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल में पूरे किए 14 वर्ष, अधिवक्ता संगठनों ने किया अभिनंदन

Advertisements

रांची : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने काउंसिल के निर्वाचित चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में साढ़े 14 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है। इस अवसर पर राज्य के विभिन्न जिला और अनुमंडल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। श्री शुक्ल ने अपने संक्षिप्त कार्यवाहक चेयरमैन के कार्यकाल और वाइस चेयरमैन के दो निर्वाचित कार्यकाल में अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप देने का काम किया। झारखंड स्टेट बार काउंसिल की पेंशन योजना के चेयरमैन के रूप में उन्होंने राज्य में अधिवक्ताओं के लिए पेंशन योजना को लागू कराया, जिसका लाभ अधिवक्ताओं और उनके परिजनों को मिल रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

घाटशिला सहित अन्य बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने श्री शुक्ल से उनके निवास पर मुलाकात कर साढ़े 14 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर बधाई दी और पिछले 3 दशक में अधिवक्ता हित में किए गए कार्यों की सराहना की। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौरान झारखंड सहित दूसरे राज्यों के सैकड़ों अधिवक्ताओं का बेहतर इलाज कराने और उनके परिजनों की मदद करने के उनके प्रयासों की भी प्रशंसा की गई। घाटशिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि राजेश कुमार शुक्ल ने राज्य के अधिवक्ताओं के सुख-दुख में साथ रहकर उनकी मदद की है।

श्री शुक्ल को बिहार स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन रमाकांत शर्मा, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य प्रशांत कुमार सिंह, झारखंड बार काउंसिल के सदस्य अनिल कुमार महतो, परमेश्वर मंडल, अब्दुल कलाम रशीदी, रिंकू भगत, बिहार स्टेट बार काउंसिल के सदस्य प्रेम कुमार ओझा, जितेंद्र नारायण प्रसाद सिन्हा समेत विभिन्न बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने बधाई दी। चाईबासा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद, उपाध्यक्ष परवेज कैसर, सराय सरायकेला जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष केदार अग्रवाल, चांडिल बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव अशोक झा, देवाशीष कुंड, जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव संजीव रंजन वरियार, विनिता सिंह, जयप्रकाश अधिवक्ता, टी.एन ओझा, अक्षय झा, विनोद मिश्र, मिथिलेश सिंह, रवीन्द्र कुमार, अमित कुमार और बसंत कुमार मिश्र सहित अन्य अधिवक्ताओं ने भी उन्हें बधाई दी।

About The Author

You may have missed